बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड में करंट लगने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत मंगलवार को हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नौला पंचायत के बदिया गांव स्थित वार्ड संख्या 5 निवासी सिकंदर महतो के 27 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है।इस मामले में मृतक  की पत्नी दीपा कुमारी ने बताया कि आज़ सुबह  लगभग साढ़े पांच बजे शौचक्रिया से निवृत्त होकर वे घर से बाहर निकले थे।

तभी दरवाजे पर वे बिजली की चपेट में आ गए व घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पर उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड में करंट लगने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव में ही  ट्यूशन पढ़ाया करते थे और एमआर का भी काम किया करते थे।वे दो भाईयों में छोटा भाई था। मृतक को एक मात्र डेढ़ साल का बेटा दिपांशु है जिसके माथे से पिता का साया सदा के लिए उठ गया। मृतक की मां राधा देवी,पत्नी दीपा सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article