बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

वीरपुर थाना क्षेत्र के गेंहरपुर पंचायत के वार्ड नं 8 बरहारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में सुजित कुमार ने अपने हीं पड़ोसी बम शंकर महतों,बिधान कुमार, अमरजीत कुमार, मलखान कुमार, रामबदन महतो समेत 8 लोगों के विरुद्ध अपने घर बनाने के क्रम में लाठी, डंडा, पिस्तौल लेकर घर पर चढ़ कर गाली गलौज करने से मना करने पर जान से मार देने कि नियत से खंती से सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर देने से संबंधित आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई में बम शंकर महतों और बिधान कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article