समस्तीपुर मंडल के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच के दौरान 205 यात्रियों से 1,27,545 का वसूला गया जुर्माना

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर-पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती अनन्या स्मृति महोदया के दिशा-निर्देशन में गुरूवार  को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 205 मामलों में बिना टिकट/अनियमित यात्रा पाए गए जिसमें वैसे

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर मंडल के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच के दौरान 205 यात्रियों से 1,27,545 का वसूला गया जुर्माना 2यात्रियों से कुल ₹1,27,545/- का जुर्माना वसूला गया। यह चेकिंग टीम द्वारा की गई प्रभावशाली कार्रवाई का परिणाम है, जो रेलवे राजस्व की रक्षा एवं यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के पूर्व उचित टिकट अवश्य लें एवं नियमों का पालन करें। बिना टिकट यात्रा करना कानूनन अपराध है, जिससे जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article