समस्तीपुर: आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य पर लगा छेड़खानी का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य असगर कमाल (58 वर्ष) को छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि पांच दिसंबर को जिला कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल ने एससी/एसटी थाने में प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

- Sponsored Ads-

आवेदन में कल्याण पदाधिकारी ने कहा है कि तीन दिसंबर को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की प्रबंधक रश्मि कुमारी से सूचना मिली कि प्राचार्य असगर कमाल ने कक्षा चार, सात, आठ व नौ की छात्राओं के साथ छेड़खानी की है। इसके बाद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने सत्यापन के लिए स्कूल का निरीक्षण किया। छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य ने गलत नीयत से उनके शरीर को स्पर्श किया है।

समस्तीपुर: आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य पर लगा छेड़खानी का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार 2सत्यापन के समय विद्यालय की शिक्षिका व छात्रावास अधीक्षक अर्चना कुमारी, शिक्षिका कंचन माला, संजू कुमारी, कम्यूटर शिक्षिका ऋचा कुमारी उपस्थित थीं। जिला कल्याण पदाधिकारी के आवेदन के आलोक में पाक्सो व एससी/ एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article