बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: नाश्ता करने जा रहे ठेकेदार की बाइक दुर्घटना में मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां भीषण सड़क हादसे में एक ठेकेदार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आपको बताते चले कि वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीचक के पास एसएच-55 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ठेकेदार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: नाश्ता करने जा रहे ठेकेदार की बाइक दुर्घटना में मौत, साथी गंभीर रूप से घायल 2मृतक की युवक पहचान सहुरी वार्ड संख्या-5 निवासी विरंची पासवान के 35 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रंजन कुमार पेशे से ठेकेदारी का काम करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार रंजन कुमार पासवान अपने ग्रामीण नेपो चौधरी के पुत्र गौरव कुमार चौधरी के साथ बाइक से सहुरी से लड़वाड़ा नाश्ता करने जा रहे थे। इसी दौरान कारीचक स्थित लतराही समीप एसएच-55 पर बेगूसराय की ओर से आ रही एक बाइक को बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।हादसे में बाइक चला रहे रंजन कुमार सड़क पर गिर पड़े, जबकि पीछे बैठे गौरव कुमार गड्ढे में जा गिरे।

 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: नाश्ता करने जा रहे ठेकेदार की बाइक दुर्घटना में मौत, साथी गंभीर रूप से घायल 3स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने रंजन कुमार पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव कुमार चौधरी का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। आशंका जताई जा रही है कि यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: नाश्ता करने जा रहे ठेकेदार की बाइक दुर्घटना में मौत, साथी गंभीर रूप से घायल 4यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत को उजागर करता है।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।इधर, वीरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article