बेगूसराय में खेलने के दौरान सोख्ता में डुबकर बच्चे की हुई मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे थोड़ी सी लापरवाही एक माँ को उस वक्त महँगा पड़ गया जब देखते ही देखते एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा पानी भरे गड्ढे मे डूब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है की मृतक के घर के सामने पानी का सोखता बना हुआ था जिसमें डुबने से बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से घर मे कोहराम मचा हुआ है।

घटना बेगूसराय के परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर चार की है। मृतक बच्चे की पहचान परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर चार के रहने वाले मुकेश सिंह के डेढ़ वर्षीय पुत्र आरब कुमार के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे मृतक के चाचा ने बताया की घटना के वक्त बच्चे की माँ बच्चे को घर के सामने खेलते छोड़कर छोड़कर खाना बनाने चली गई

बेगूसराय में खेलने के दौरान सोख्ता में डुबकर बच्चे की हुई मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 2इसी बक्त मृतक आरब घर के सामने खेलते खेलते पानी के बने सोखता मे डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब बच्चे की काफी खोजबीन की गई तब जाकर बच्चा का शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article