बछवाड़ा में जन विश्वास महारैली को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने चलाया जन संपर्क अभियान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

महागठबंधन के द्वारा प्रस्तावित 3 मार्च 2024 को पटना गांधी मैदान में आहूत जन विश्वास महा रैली को सफल बनाने के लिए बछवाड़ा महागठबंधन के तमाम घटक दलों के द्वारा क्षेत्रो का सघन दौड़ा कर महारैली में पटना चलने का आह्वान किया गया।

- Sponsored Ads-

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आम जनता से खासकर युवाओं के साथ मजदूर किसानों में युवा नेता बिहार के भविष्य तेजस्वी यादव के द्वारा 17 महीना में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर महागठबंधन पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को सुनने महारैली में बछवाड़ा प्रखंड से हजारों की संख्या में महागठबंधन के लोग भाग लेने का अपील किया। उन्होंने रेल,बस निजी गाड़ी से पटना चलने की बात कही।

बछवाड़ा में जन विश्वास महारैली को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने चलाया जन संपर्क अभियान 2जनसंपर्क अभियान में सीपीआई के अंचल मंत्री भूषण सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी,सीपीएम नेता उमेश कुंवर कवि,अवध किशोर चौधरी,युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मेहता,प्रमिला साहनी,जगदीश पोद्दार,जिला महासचिव राजद अरुण यादव,किसान नेता साजो राय बसी आलम,राजेश शर्मा ,उदयकांत चौधरी,सीताराम यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार दीपक उर्फ मनोज यादव,पूर्व प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास समेत विभिन्न पंचायत के पंचायत अध्यक्ष समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगो को रैली में चलने का आहवान किया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article