मतदाता जागरुकता के लिए विद्यालय के छात्रों के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी को बीईओ दानी राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद बच्चों के बीच रंगोली तथा चित्रांकन प्रतियोगिता, दीवार लेखन सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मतदाता जागरुकता के लिए विद्यालय के छात्रों के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी 2इसमेंं चांदनी कुमारी, गुलनाज खातून, कुमकुम कुमारी, सुफियान हाशमी सहित दर्जन भर बच्चों ने भाग लिया। मौके पर एचएम अब्दुल्लाह, शिक्षक नाफे कौनैन, चांदनी प्रिया सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article