छात्रा मोनिका कुमारी की लापता होने की सूचना पर बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली

DNB Bharat Desk


समस्तीपुर प्रखंड के पाहेपुर शम्भुपट्टी की छात्रा मोनिका कुमारी दरभंगा कॉलेज जाने के क्रम में विगत दिनों लापता हो गई थी l जिसकी जानकारी मिलने स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन पाहेपुर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की l

- Sponsored Ads-

इसके बाद विधायक ने दरभंगा के पुलिस उप महानिरीक्षक तथा दरभंगा के सिटी एसपी को फोन करके अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस पहल नहीं करने पर नाराजगी जतायी l उन्होंने कहा कि इस ओर जल्द से जल्द आवश्यक पहल किया जाय l पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने अपेक्षित पहल करने का भरोसा विधायक को दिलाया l विधायक ने कहा कि इस मामले में पुलिस पूर्णतः संवेदनशून्य व विफल है l

छात्रा मोनिका कुमारी की लापता होने की सूचना पर बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली 2जल्द अपेक्षित पहल नहीं होने पर बिहार के पुलिस महानिदेशक से मिल कर ज्ञापन दिया जाएगा एवं आंदोलन भी किया जाएगा l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला पार्षद हेमंत कुमार यादव, आइसा नेता सुनील कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, ट्रेड यूनियन नेता संतोष निराला, राजद प्रखंड महासचिव संदीप सरकार तथा समाजसेवी मोo तौफीक उमर मौजूद थे l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article