नालंदा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जताई चिंता,कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार गंभीर

DNB Bharat Desk

नालंदा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित हमलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बेहद गंभीर विषय है, जिस पर देश के प्रधानमंत्री को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

- Sponsored Ads-

नालंदा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में जारी हिंसक घटनाएं केवल वहां तक सीमित नहीं रह सकतीं, बल्कि इसका असर भारत पर भी पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं, ऐसे में वहां हो रही हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

नालंदा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जताई चिंता,कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार गंभीर 2सांसद ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करे और कूटनीतिक स्तर पर बांग्लादेश सरकार से बातचीत कर वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article