कक्षा 2 से 8 वीं के बच्चों का होगा मासिक मूल्यांकन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।सरकारी स्कूलों में 2री कक्षा से 8वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं का मासिक मूल्यांकन होगा। मासिक मूल्यांकन हर माह के अंतिम सप्ताह में होगा। प्रश्न ई-शिक्षाकोष पोर्टल से डाउनलोड किये जायेंगे। इसके लिए राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा  गाइडलाइन जारी किया गया है।

- Sponsored Ads-

इसके तहत बच्चों के मूल्यांकन का कार्य अपने वर्गकक्ष में संबंधित विषय की घंटी में ही होगी। शेष विषय की कक्षाएं यथावत चलती रहेंगी। एक दिन में अधिकतम दो विषयों का मूल्यांकन होगा। पहली कक्षा की कक्षाएं नियमित रूप से चलती रहेंगी।

मूल्यांकन कार्य स्कूल अपने स्तर से सुनिश्चित करेगा। अगर बच्चों को प्रश्न समझने में दिक्कत होगी, तो शिक्षक उनकी मदद करेंगे। गाइडलाइन में परीक्षा की पवित्रता बनाये रखने की हिदायत दी गयी है। अनियमितता पाये जाने पर काररवाई होगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article