डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को बकरीद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
प्रखंड क्षेत्र के छतरीटोल, तकिया,अतरुआ, समस्तीपुर,चुरामनचक, बनवारीपुर, कटहरिया, दामोदरपुर, भगवानपुर, चंदौर, मननपुर, सूर्यपुरा ,बनहारा गांव स्थित मस्जिदो में बकरीद की नवाज़ अता की गई एवं एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान क्षेत्र में पुलिस की गश्ती दल को गश्त करते हुए देखा गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट