बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल अन्तर्गत विभिन्न पंडालों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारी पुरी, श्री कृष्ण का जन्म आज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारी पुरी कर ली गयी है,आज होगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म सजधज को तैयार है तेघरा बाजार। मथुरा-वृंदावन के बाद तेघरा के श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला का अपना अलग महत्व है।जहा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाया जाता है।पंच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला की तैयारी पूरी हो गयी है वही आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा।लगभग आठ किलोमीटर की परिधी मे कुल पंद्रह मंडप बनाये गये है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल अन्तर्गत विभिन्न पंडालों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारी पुरी, श्री कृष्ण का जन्म आज 2जहा बंगाल, मुम्बई, दिल्ली के कारीगरो के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है जो अपने आप मे कुछ खास है।कही संसद भवन तो कही लालकिला, सही देश के प्रमुख मंदिरो और ऐतिहासिक स्थल के तर्ज पर विभिन्न जगहो से आये कारिगरो के द्वारा पंडाल का निर्माण किया गया है।तेघरा बाजार को रंग विरंगे लाइट से सजाया सवारा गया है।बताते चले की पूर्व काल मे प्लेग जैसी बीमारी से गांव के गांव खत्म हो रहे थे इसी दौरान तेघरा और तेघरा के आसपास क्षेत्रो मे प्लेग के चपेट मे लोग आ गये थे और गांव के गांव खत्म हो रहा था।

बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल अन्तर्गत विभिन्न पंडालों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारी पुरी, श्री कृष्ण का जन्म आज 3इसी दरमियान बंगाल से चैतन्य महाप्रभु की एक टोली तेघरा मे आया था वही लोगो ने आपनी दुखरा सुनाया जहा चैतन्य महाप्रभु के भक्तो ने बताया की श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करे स्वतः ठीक हो जायेगा।तब से लगातार उत्साह पुर्वक भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हो रहा है।जहा बिहार के आलावे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाण,दिल्ली,नेपाल तक के लोग मेला देखने आते है।जहा मेले मे तरह तरह के दुकान, मीना बाजार, झूला, मौत का कूआ,जादूगर सहित अन्य मनोरंजन के सामान देखने को मिलता है।

बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल अन्तर्गत विभिन्न पंडालों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारी पुरी, श्री कृष्ण का जन्म आज 4पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यस्था किया गया है जहा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरा से मेला पर नजर बनाये रखी जायेगी।तेघरा एसडीओ राकेश कुमार ने बताया की शौचालय, पानी,सफाई सहित अन्य व्यवस्था के आलावे ,डंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनात किया गया है।

Share This Article