सोनसा गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा  के रहुई प्रखंड के सोनसा गांव के बड़ी खलिहान स्थित वैष्णों देवी मंदिर के पास सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि विनोद मुखिया एवं श्रीमद् भागवत कथा के कथा व्यास पूज्य श्याम शुभम जी महाराज ने बताया कि इस कार्यक्रम का केवल उदेश्य यह है कि जो लोगों के दिल से सनातम धर्म विलुप्त हो रहा है और सनातम धर्म के प्रति लोग रूची नहीं रख रहे हैं उसी सनातम धर्म को जगाने के लिए और जन-जन में धर्म का प्रचार करने के लिए और प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में सनातम धर्म के प्रति विश्वाश हो अटूट श्रद्धा हो।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि भटके हुए लोगों को राह दिखाने के लिए विश्वास दिलाने के लिए भागवत के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। वहीं प्रधान संयोजक उषा किरण ने बताया कि हमलोग एक वर्ष से लगातार कई जगह भागवत कथा करा रहे हैं। इसी बीच सोनसा गांव के पावन धरती पर 14 जनवरी से 20 जनवरी तक शाम 4 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक कथावाचन की जाएगी।

वहीं उपस्थित पैक्स अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार ने कहा कि शनिवार को सोनसा गांव के ग्रामीणों के सहयोग से 125 कलश यात्रा निकाला गया था जो कि बाढ़ से जल भरकर सुरक्षित वाहन द्वारा भेंडा मोड़ से सोनसा गांव तक पद यात्रा कर पहुंचे और पुरे गांव भ्रमण कर वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश स्थापित किया गया।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article