सिमरिया धाम में गंगा आरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी हुए शामिल

DNB Bharat Desk

गंगा महाआरती में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़। गंगा महाआरती में शामिल हुए रास सांसद राकेश कुमार सिन्हा

 

डीएनबी भारत डेस्क 

कल-कल करती गंगा की धारा के किनारे सिमरिया धाम में आयोजित राजकीय कल्पवास मेला में आयोजित होने वाली नित्य संध्या गंगा महाआरती में शनिवार को राज्यसभा सांसद राकेश कुमार सिन्हा शामिल हुए। राज्यसभा सांसद सिन्हा के साथ -साथ एस पी सिंगला कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविशंकर कुमार एवं तेघड़ा अनुमंडल के भुमि सुधार उप समाहर्ता अविनाश कुमार सपत्नीक बतौर मुख्य यजमान गंगा महाआरती, पुजन, संकृतन, नाम -भजन, महाप्रसाद सामाग्री वितरण, दीप प्रज्वलन आदि पुनीत कार्यों में भाग लिया। वहीं इस कार्यक्रम में बनारस से पधारे मुख्य कलाकार सुजान ने अपनी मन, क्रम, वचन, वाणी से आए हुए अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। तथा सात पंडितों ने सात विधि से गंगा महाआरती कर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में भाजपा नेता सह पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने कुम्भ सेवा समिति के बतौर पदाधिकारी के हैसियत से मंच संचालन किया। वहीं गंगा महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ धीरे-धीरे उमड़ रही है। गंगा महाआरती में श्रद्धालु गण, कल्पवासी तथा जिले सहित अन्य हिस्सों से शामिल होने लगे हैं। मंच से गंगा महाआरती में शामिल होने तथा मुख्य यजमान एवं यजमान बनने के लिए मंच से बार -बार अपील किया जा रहा था। बताते चलें कि यहां गंगा महाआरती विगत 1 सप्ताह पूर्व से ही हो रही है। सभी सातों पंडित सुन्दर परिधानों से सुस्सजित होकर गंगा महाआरती संकृतन भजन, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि पूर्वक करते हैं।

गंगा महाआरती में शामिल हुए सभी अतिथियों को कुम्भ सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष चकिया ओपी दिवाकर प्रसाद सिंह, कुम्भ सेवा समिति के अध्यक्ष डा नलिनी रंजन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बेगूसराय जितेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, निदेशक आर्यभट्ट स्कूल अशोक कुमार अमर, भाजपा नेत्री आभा कुमारी, एस पी सिंगला कम्पनी के साइट इंचार्ज विजय शंकर कुमार, एस आई प्रशांत कुमार, कुम्भ सेवा समिति के पदाधिकारी रामाशीष सिंह, विकास कुमार, कुणाल कुमार, शंभू कुमार , चन्दन कुमार उर्फ बृजू कुमार, आर्यभट्ट स्कूल के स्कूली बच्चे -बच्चियां सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण शामिल होकर गंगा महाआरती के साक्षी बने।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article