कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे छात्र की अनियंत्रित ट्रेक्टर ने कुचला, घटना स्थल ही हुई दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर रोसड़ा बाजार के बड़ी दुर्गा स्थित आईसीआईएसी बैंक के समीप कोचिंग पढ़ कर घर लौट रहे एक छात्र को अनियंत्रित ट्रेक्टर ने कुचल दिया। छात्र की घटना स्थल ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान रोसड़ा महादेव मठ निवासी शाहिल कुमार के रुप में हुआ है।

कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे छात्र की अनियंत्रित ट्रेक्टर ने कुचला, घटना स्थल ही हुई दर्दनाक मौत 2घटना की जानकारी मिलते परिवार में कोहराम मच गया। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल के समीप रोसड़ा समस्तीपुर सड़क जाम कर शव को सड़क पर रख ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कानूनी कारवाई की मांग करने लगे।

कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे छात्र की अनियंत्रित ट्रेक्टर ने कुचला, घटना स्थल ही हुई दर्दनाक मौत 3सूचना मिलते रोसड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article