बरौनी में ट्रेक्टर एवं बाईक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

मृतक का पहचान उसके साथ रहे आधार एवं आईडी कार्ड के माध्यम से नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ज्ञान प्रभा स्कूल चित्रगुप्त नगर पोखड़िया वार्ड संख्या -35 निवासी स्व महेंद्र प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है।

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवध तिरहुत सड़क पर बरौनी थाना के उत्तरी द्वार के समीप शुक्रवार को ट्रेक्टर एवं बाईक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें घटनास्थल पर ही बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, एसआई मो आलमगीर, एएसआई फुचू सुरेन्द्र टुडू 112 टीम सहित अन्य पुलिस बल ने मौके पर पहूंच मृतक के शवों को कब्जे लेकर थाना लाया।साथ ही क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया।

- Sponsored Ads-

बरौनी में ट्रेक्टर एवं बाईक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2वहीं देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भीड़ का फायदा उठाकर ट्रेक्टर चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। मिली जानकारी अनुसार सीमेंट लोडेड ट्रेक्टर पैप्सी फेक्ट्री की तरफ़ से तेज़ गति से आ रही थी और बाईक बरौनी ब्लॉक मोती चौक की तरफ से बेगूसराय की तरफ़ जा रहा था। इसी दौरान बरौनी थाना के उत्तरी द्वार पर दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मामले में ट्रेक्टर गाड़ी संख्या – बीआर 09 जीसी -1101 तेज़ गति से अनियंत्रित होकर आ रही थी और बाईक संख्या बीआर 34 सी – 2400 पर सवार होकर युवक बेगूसराय की तरफ़ जा रहा था।

बरौनी में ट्रेक्टर एवं बाईक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 3मृतक का पहचान उसके साथ रहे आधार एवं आईडी कार्ड के माध्यम से नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ज्ञान प्रभा स्कूल चित्रगुप्त नगर पोखड़िया वार्ड संख्या -35 निवासी स्व महेंद्र प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। वहीं मृतक गौतम कुमार के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय में पोस्टमॉर्टम कराया गया। जहां से मृतक के स्वजनों को शव सौंप दिया गया है।वहीं मामले में आवेदन प्राप्त होते ही ट्रेक्टर के अज्ञात चालक के विरूद्ध अग्रेत्तर कारवाई की जाएगी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article