समस्तीपुर: सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक विवाहिता का फंदे से लटका शव उसके घर से बरामद किया है। मृतिका की पहचान दरभंगा जेल के सहायक कारधीक्षक नंदू चौधरी की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में ससुराल पक्ष ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि पति- पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद को लेकर मृतिका ने अपने बच्चे को अपनी सास को सौप दिया और खुद फंदे से लटक कर आत्म हत्या कर लिया। उधर मृतिका के बड़े भाई पटना स्थित अगमकुंआ थाना क्षेत्र निवासी शशिभूषण चौधरी ने पुलिस को बताया कि मेरी बहन श्वेता की शादी 31 मई 2023 को हिंदू रीति के अनुसार एक्स्युवी कार व सामर्थ्य अनुसार नगद व अन्य सामान बतौर उपहार देकर शेरपुर निवासी राम अनुज चौधरी के पुत्र जो दरभंगा में सहायक कारधीक्षक नंदू चौधरी के साथ किया था।

समस्तीपुर: सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप 2उसके कुछ दिनों बाद से ही दहेज के रूप में मोटी राशि की मांग और एक फॉर्चूनर गाड़ी की मांग करने लगे और इसके लिए मेरी बहन के साथ अत्याचार भी पति सहित परिवार के लोग किया करते थे। जिसको लेकर कई बार पारिवारिक स्तर से समझौता भी हुआ। उधर सूचना मिलने पर जब हम शेरपुर गांव आएं तो देखा की मेरी बहन की हत्या कर टांग दिया है और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी । वहीं मृतिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया है।

समस्तीपुर: सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप 3थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या से संबंधित प्रतीत होता है। मृतिका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। वहीं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की स्वयं जाँच पड़ताल की व पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया है।

जाँच और पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या का मामला स्पष्ट हो सकेगा। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी आकर घटना से संबंधित नमूने अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article