चौकीदार की सेवानिवृत्ति के उपरांत थाना परिसर में दी गयी विदाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के चौकीदार  रासदेव पासवान के सेवानिवृत्त होने पर  थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गयी।थानाध्यक्ष  ने  कहा कि अवकाश प्राप्त चौकीदार एक कर्तव्यनिष्ठ व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।

- Sponsored Ads-

इनकी सेवानिवृत्त होने पर तो कमी खलेगी। लेकिन सरकारी नियम के अनुसार उम्र सीमा प्राप्त करने पर सेवानिवृत्त होना तय है।

चौकीदार की सेवानिवृत्ति के उपरांत थाना परिसर में दी गयी विदाई 2थाना परिवार की ओर से  उन्हें फूल माला के साथ अंगवस्त्र देकर विदाई दी गई।मौके  पर एसआई महेश प्रसाद,अभिषेक कुमार रंजन,ए एस आई अजय कुमार सिंह, बीरेन्द्र प्रसाद सिंह, चौकीदार अमरजीत,लक्ष्मी सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार व थानाकर्मी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article