विजय दिवस पर गौरव: राष्ट्र निर्माण में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय सम्मानित

DNB Bharat Desk

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा को विजय दिवस के अवसर पर वेटरन्स इंडिया संस्थान , भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय प्रत्ययन बोर्ड, एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीयता, देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकेत्तर गतिविधियों के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए नई दिल्ली में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

इस पुरस्कार के चयन टीम में  देश  के कई प्रख्यात न्यायाधीश, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद एवं प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। पुरस्कार समारोह के दौरान राष्ट्रीय मुल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद(NAAC) एवं राष्ट्रीय प्रत्ययन बोर्ड (NBA) के अध्यक्ष डॉ अनिल सहस्रबुद्धि ने कहा कि कुलपति डॉ पी एस पांडेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने देश भर के विश्वविद्यालयों को नई राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षारंभ कार्यक्रम एक अनूठा कार्यक्रम है जिसमें छात्रों में समग्र व्यक्तित्व विकास के साथ साथ उनमें देश भक्ति की भावना और राष्ट्र निर्माण में उन्हें समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

विजय दिवस पर गौरव: राष्ट्र निर्माण में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय सम्मानित 2उन्होंने कहा कि दीक्षारंभ को अब सभी विश्वविद्यालयों में लागू कर दिया गया है लेकिन आवश्यक है कि विश्वविद्यालय इसके मूल भावना को समझें और सिर्फ खानापूर्ति के लिए दीक्षारंभ का आयोजन न करें। डॉ सहस्रबुद्धि ने कहा कि डॉ पीएस पांडेय का नाम दीक्षारंभ के साथ जुड़ गया है और जब भी इसका नाम लिया जायेगा , डा पांडेय का नाम आयेगा। उन्होंने कहा कि डॉ पांडेय को देश दीक्षारंभ की संकल्पना देने के लिए हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने डिजिटल एग्रीकल्चर सहित अन्य क्षेत्रों में भी देश को नई राह दिखाई है लेकिन दीक्षारंभ इन सबसे उपर है और अनूठा है।

विजय दिवस पर गौरव: राष्ट्र निर्माण में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय सम्मानित 3कार्यक्रम के दौरान कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने सम्मान ग्रहण किया और अपने संबोधन में कहा कि इजरायल यात्रा के दौरान उन्होंने दीक्षारंभ के बारे में विचार किया था और तब से वे लगातार इस बारे में सोचते रहे और जब उन्हें कुलपति बनने का मौका मिला तो उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को इस तरह का सम्मान मिलना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों , विद्यार्थियों,कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के कारण ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी लोग जिस टीम भावना से कार्य करते हैं उससे उन्हें और भी अधिक श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

विजय दिवस पर गौरव: राष्ट्र निर्माण में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय सम्मानित 4कुलसचिव डॉ पी के प्रणव , निदेशक अनुसंधान डॉ ए के सिंह, डीन पीजीसीए डा मयंक राय, डीन बेसिक साइंस डा अमरेश चंद्रा, निदेशक शिक्षा डा उमाकांत बेहरा, निदेशक प्रसार शिक्षा डा रत्नेश झा समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी और हर्ष मनाया। कुलसचिव डॉ पी के प्रणव ने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय कुलपति डॉ पांडेय को नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को छूयेगा और ख्याति अर्जित करेगा।

विजय दिवस पर गौरव: राष्ट्र निर्माण में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय सम्मानित 5नई दिल्ली में विजय दिवस के अवसर पर इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें देश के कई न्यायाधीश,   सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि 1971 में पाकिस्तान पर भारत की विजय की याद में विजय दिवस मनाया जाता है।

Share This Article