हॉकी खेल प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

राजगीर खेल प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक हॉकी  में बेगूसराय की टीम ने समस्तीपुर को 2-0 से हराया। बेगूसराय की टीम में नोर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तीलरथ से 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

- Sponsored Ads-

नोर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तीलरथ से गए बच्चों ने खेले गए मैच में समस्तीपुर के बच्चे को 2-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर अपने जिला एवं स्कूल का नाम रौशन किया। इस टीम में उमंग कुमार, सुधांशु, प्रिंस, रोहन, हर्ष, शुभम,रवि किशन, आयुष, उत्कर्ष, रईस आलम, तौसीफ आदि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

हॉकी खेल प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 2स्कूल के संस्थापक डॉ मोहन कुमार परिहस्त अपने बच्चों के लिए खुशी जताई। उन्हें विद्यालय पहुंचे पर फुलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article