प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों की प्रतिभाओं की होती है पहचान – डॉ गौतम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर प्राथमिक विद्यालय में रविवार को जीनियस एकेडमी के द्वारा आयोजित जिलास्तर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

उक्त सम्मान समारोह का शुभारंभ शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय विष्णुपुर के उप प्राचार्य डॉ गौतम कुमार,अबकास प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी,जगदर पंचायत के पैक्स अध्य्क्ष राजेश कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव गुप्ता व मो.अफरोज आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस दौरान प्राथमिक,मध्य व माध्यमिक स्तर पर शामिल प्रतिभागियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपस्थित अतिथियों ने सम्मान किया।इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ गौतम कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों की प्रतिभाओं की पहचान आसानी से हो जाती है,ताकि उन्हें बेहतर करने के लिए अवसर प्रदान हो सके।हरेक बच्चों के पास अलग-अलग क्षमताएं होती हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों की प्रतिभाओं की होती है पहचान - डॉ गौतम 2ताकि वे समाज राष्ट्र के निर्माण में बेहतर योगदान दे सके।अबकास प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी ने कहा कि बच्चों में कार्य करने की असीम शक्ति होती है।वे शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों से आसानी से सीखते हैं।उन्होंने बच्चों के सर्वागीण विकास के टिप्स भी दिए।कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करते रहेंगे।सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव गुप्ता व मो.अफरोज आलम ने कहा कि मनोयोग से कार्य करने वाले बच्चे अवश्य सफल होते हैं।

कार्यक्रम की अध्य्क्षता संस्था के निर्देशक राहुल कुमार व मंच संचालन सुमन कुमार ने किया।इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय गीत,शिक्षा गीत,लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुति की गई।जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।मौके पर जीनियस एकेडमी के शिक्षक अभिषेक कुमार,विक्की कुमार,भरत कुमार,रंजीत कुमार,दीपक कुमार एमपी यादव आदि मौजूद थे।

Share This Article