बेगूसराय तेघड़ा में स्थानांतरण के बाद सब जज को दी गई विदाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय तेघड़ा में पदस्थापित सब जज सुशील प्रसाद के स्थानांतरण हो जाने के बाद अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। मंगलवार को अनुमंडल वकालत खाना में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में सब जज सुशील प्रसाद को माला चादर एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के सचिव अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने की जबकि सभा का संचालन अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय तेघड़ा में स्थानांतरण के बाद सब जज को दी गई विदाई 2स्वागत भाषण करते हुये अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सब जज सुशील प्रसाद ने अपने कार्यकाल में एक कर्मठ और ईमानदार न्यायिक पदाधिकारी के रूप में विशिष्ट पहचान स्थापित किया। अधिवक्ता निरंजन कुमार सिन्हा,अरूण कुमार यादव, विलास कुमार आदि ने भी सब जज सुशील प्रसाद के कार्यों की सराहना की।अपने संबोधन में सब जज सुशील प्रसाद ने कहा कि तेघड़ा में अधिवक्ताओं सहित सभी कर्मियों का भरपूर सहयोग मिला और यहाँ का कार्यकाल जीवन में हमेशा याद रहेगा।

बेगूसराय तेघड़ा में स्थानांतरण के बाद सब जज को दी गई विदाई 3मौके पर मुंसिफ शैलेन्द्र कुमार, अधिवक्ता मनोरंजन सिन्हा, राजकिशोर सिंह, संजय कुमार, बालेश्वर राय, प्रमोद कुमार, सच्चिदानंद राय, विकास कुमार, सुबोध कुमार सिन्हा, शुकदेव महतों सहित दर्जनों अधिवक्ता एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article