यूपी के इटावा में शुरू हुआ ब्राह्मण और यादव समुदाय के बीच का विवाद पहुंचा कैमूर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

भभुआ कैमूर से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां उत्तर प्रदेश के इटावा में शुरू हुआ ब्राह्मण और यादव समुदाय के विवाद का असर पहुंचा कैमूर, यादव समुदाय के एक युवक ने ब्राह्मणों के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया आपत्ति जनक टिपण्णी  जिसके खिलाफ आज ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने आरोपी के खिलाफ भभुआ थाना में दिया आवेदन,की वीडियो रोकने एवं गिरफ्तारी करने का किया मांग, अन्यथा धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी,

वहीं भभुआ सदर थाना में आवेदन देने आए ब्राह्मण समुदाय के प्रकाश बाबा पांडेय एवं आकाश पांडेय ने बताया दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भभुआ थाना क्षेत्र के सिलड़ी गांव निवासी भोरीक यादव का पुत्र ओम प्रकाश यादव के द्वारा ब्राह्मण समुदाय के लोगों को अत्यंत आपत्तिजनक जाती सूचक गाली गलौज किया जा रहा है, एवं हमारी महिलाओं के प्रति अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है,

यूपी के इटावा में शुरू हुआ ब्राह्मण और यादव समुदाय के बीच का विवाद पहुंचा कैमूर 2जोकि की जिला में काफी तेजी से फैल रहा है और इस पोस्ट को दूसरे समुदाय के लोग भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे हैं, जो कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया जा रहा है,जो कि यह पोस्ट आपत्तिजनक है बल्कि साइबर कानून के तहत दंडनीय अपराध है, इसके इस हरकत से ब्राह्मण समुदाय में गहरा आहत पहुंचा है और समाज में तनाव उत्पन हो गया है, इसलिए हम लोगों ने आज कैमूर एसपी भभुआ डीएसपी और थाना को आवेदन दिए हैं, और गुहार लगाए हैं कि इस पोस्ट को रोका जाए और आरोपी को सजा दिया जाए ताकि यहां का आपसी सौहार्द ना बिगड़े, अन्यथा हम लोग धरना प्रदर्शन सहित अन्य तरह के आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे,

यूपी के इटावा में शुरू हुआ ब्राह्मण और यादव समुदाय के बीच का विवाद पहुंचा कैमूर 3वहीं इस मामले पर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सूचना दिया गया है जिसमें एक युवक के द्वारा आपत्ति जनक पोस्ट वायरल का सामाजिक माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है, इस मामले में पुलिस ने युवक के फेसबुक आईडी पर वायरल पोस्ट का स्क्रीन शॉर्ट निकाला गया है, युवक की पहचान हो गई है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कार्रवाई किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article