नालंदा में नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन 

DNB Bharat Desk

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना में हुए लाठीचार्ज का विरोध अब नालंदा के बिहारशरीफ तक पहुंच गया है। देर शाम बिहारशरीफ की सड़कों पर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

- Sponsored Ads-

 प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।हाथों में सरकार विरोधी बैनर और तख्तियां लेकर छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला। 

नालंदा में नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन  2छात्रों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवाओं और उनके भविष्य की बात करते हैं, लेकिन नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले पर अब तक उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि देश के लाखों युवा मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य दोनों के साथ खिलवाड़ है। 

नालंदा में नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन  3छात्रों ने समाजसेवी सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन करते हुए सरकार से युवाओं की मांगों पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।बिहारशरीफ की सड़कों पर देर शाम तक छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बड़ी संख्या में छात्रों के सड़क पर उतरने से शहर में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।

 नालंदा में नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन  4प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।छात्रों ने कहा हम अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article