एसपी बेगूसराय से मिलकर पंचायत समिति सदस्या भारती कुमारी ने लगाई जानमाल रक्षा की गुहार

DNB Bharat

बेगूसराय लाखो थानाक्षेत्र अंतर्गत लाखो पंचायत समिति सदस्या भारती कुमारी के घर पर देर रात हुआ हामला, सारा वारदात सीसी कैमरा में कैद।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगता है पुलिस का इकबाल बिल्कुल ही खत्म हो चुका है और अपराधि सरेआम बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक की अब अपराधियों के द्वारा खुलेआम जनप्रतिनिधियों से भी रंगदारी टैक्स की मांग की जा रही है एवं उनके घर पर तोड़फोड़ किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

एसपी बेगूसराय से मिलकर पंचायत समिति सदस्या भारती कुमारी ने लगाई जानमाल रक्षा की गुहार 2

ऐसा ही एक मामला लाखो थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां वर्तमान पंचायत समिति सदस्य भारती कुमारी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग अपराधि प्रवृति के लोग जिनके द्वारा की गई तोड़फोड़ की पूरी वारदात सीसी कैमरा में कैद है पंकज सिंह, मनटुन सिंह एवं उनके सहयोगी अन्य अपराधियों के द्वारा उनके घर पर तोड़फोड़ की गई एवं उनके पति संतोष कुमार को जान से मारने की कोशिश की गई।

एसपी बेगूसराय से मिलकर पंचायत समिति सदस्या भारती कुमारी ने लगाई जानमाल रक्षा की गुहार 3

हालांकि अपराधियों की यह सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना 12 जुलाई देर रात की बताई जा रही है । मामला सामने आने के बाद उक्त मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारती कुमारी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही पूर्व मुखिया राजेश कुमार के कहने पर अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

भारती कुमारी के अनुसार पूर्व से भी राजेश कुमार अपनी दबंगई दिखाने के लिए एवं पंचायत में वर्चस्व बनाने के लिए पोषित अपराधियों के द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। 12 जुलाई की रात्रि एकाएक दर्जनों की संख्या में अपराधी भारती कुमारी के घर पर पहुंच गए। अपराधियों को देखकर भारती कुमारी के पति संतोष कुमार घर में ही छिप गए जिससे उनकी जान बच गई।

लेकिन अपराधियों ने संतोष कुमार की मां के साथ मारपीट की एवं घर में रखें ट्रैक्टर, बोलेरो सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भारती कुमारी ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने दो भर की सोने की चैन लूट ली है एवं बंदूक खरीदने के लिए रंगदारी टैक्स की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पीड़ित ने बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार से न्याय सहित जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article