समस्तीपुर: नवविवाहिता को फांसी लगाकर हत्या का मामला आया सामने, हत्या के बाद शव जलाने के दौरान पुलिस ने शव को किया बरामद, परिजन फरार

DNB Bharat Desk

 

मामला हसनपुर थाना क्षेत्र के कोकनी गाँव के वार्ड संख्या – 12 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के कोकनी गाँव में दहेज के लिए नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला हसनपुर थाना क्षेत्र के कोकनी गाँव के वार्ड संख्या -12 की है।बताया जाता है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नही देने पर रात्रि में ससुरालवालों ने नवविवाहिता की हत्या कर शव को बागमती नदी के तट पर रात्री में ही जलाने लगे।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: नवविवाहिता को फांसी लगाकर हत्या का मामला आया सामने, हत्या के बाद शव जलाने के दौरान पुलिस ने शव को किया बरामद, परिजन फरार 2लेकिन इसी बीच गुप्त सूचना पर मध्य रात्रि लड़की के मायके वाले कोकनी गाँव पहुंचकर काफी छानबीन के बाद चिता स्थल पहुँच गए, जहाँ लड़की के परिजनों को देख चिता जला रहे लोग वहाँ से भाग निकले । लड़की के परिजनों ने चिता पर पानी डालकर जल रही चिता के आग को बुझाया।मिली जानकारी के अनुसार सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल -2 पंचायत के बसुआ गांव के अकलू यादव ने अपनी पुत्री बुच्ची कुमारी  की शादी 10 माह पूर्व हसनपुर थाना क्षेत्र के कोकनी निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र पप्पू यादव के साथ की थी।

समस्तीपुर: नवविवाहिता को फांसी लगाकर हत्या का मामला आया सामने, हत्या के बाद शव जलाने के दौरान पुलिस ने शव को किया बरामद, परिजन फरार 3शादी में लड़की के परिजनों ने उचित दहेज भी लड़के के परिवार वालों को दिया गया। फिर भी ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर नवविवाहिता को बार – बार ससुराल वाले की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था।जिस बात को मृतक महिला अपने माता पिता को बताती थी। घटना के संबंध में मृतका की मां किरण देवी ने बताया कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिलने के कारण पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटी को काफी प्रताड़ित करते थे और रात्रि उसकी बेटी को फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

समस्तीपुर: नवविवाहिता को फांसी लगाकर हत्या का मामला आया सामने, हत्या के बाद शव जलाने के दौरान पुलिस ने शव को किया बरामद, परिजन फरार 4वही मामले को लेकर हसनपुर पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है जल्द ही दोषी लोगों के ऊपर कार्रवाई की जायेगी

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article