दो पक्षों के बीच हुये मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर में सोमवार की रात्रि दो पक्षों के बीच हुये मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराते हुये वीरपुर निवासी चुन्नू कुमार ने कहा है कि 26 अगस्त की रात्रि करीब 11 बजे अपने भाई मुन्नू कुमार के साथ आइसक्रीम फैक्ट्री में था।

Midlle News Content

अचानक वीरपुर निवासी शुभम कुमार सिंह, छोटू कुमार व फजिलपुर निवासी अभिमन्यु कुमार 5 अज्ञात अपराधियों के साथ मेरे फैक्ट्री आफिस में घुस गया। उसने कहा कि दो लाख रुपए रंगदारी टैक्स दो नहीं तो दोनों भाई को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। मेरे भाई द्वारा विरोध करने पर उसे पीटते हुये ले जाने लगे। मेरे द्वारा हल्ला करने पर आसपास के लोग दौड़े तो वे लोग भागने लगे।

इस दौरान भागने के क्रम में छोटू कुमार नशे में धुत होने के कारण सड़क पर गिर गया। बाद में पहुंची पुलिस ने छोटू का गिरा हुआ पिस्तौल पुलिस ने बरामद किया। मुन्नू व छोटू का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।जबकि दूसरे पक्ष की ओर से वीरपुर निवासी छोटू कुमार उर्फ विकास कुमार के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमें कहा गया है कि मैं वीरपुर पेट्रोल पम्प से तेल भराकर बुलेट से शुभम सिंह के साथ आ रहा था।

इसी दौरान पीछे से जोकिया निवासी सुमित सिंह व वीरपुर निवासी रामजीवन सिंह उर्फ फूलना चार चक्का वाहन से आया व गाली देने लगा। वहीं आइसक्रीम फैक्ट्री के पास चुन्नू सिंह थे उनसे कहे कि देखिये हमारे साथ ये लोग गाली गलौज कर रहा है। तो उन्होंने उन दोनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शुभम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु बेगूसराय कोर्ट भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -