मुखिया के खेत में लगे केला के पेड़ को बदमाशों ने काट कर किया बर्बाद,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पुर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह के बैधनाथ प्रसाद सिंह+2 विधालय स्थित खेत में लगे लहलहाते केला के पेड़ को बदमाशों ने काट कर बर्बाद कर दिया है। जिससे उक्त किसान को हजारों रुपए मूल्य का नुक़सान हुआ है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह ने बताया कि वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 6 के मोहम्मद जब्बार को केला की खेती करने के लिए खेत दिया हूं। जिससे नाराज मेरे गोतिया अशोक हजारी ने मोहम्मद जब्बार के घर पर जाकर कहा कि मुखिया के खेत में लगे केला के पेड़ को काट ने जा रहा हूं ।यह कहते हुए खेत पर गया और लगभग तीन कठ्ठा में लगे केला के पेड़ को उसी ने काट कर बर्बाद कर दिया है।

मुखिया के खेत में लगे केला के पेड़ को बदमाशों ने काट कर किया बर्बाद,पुलिस कर रही है जांच 2उन्होंने बताया कि घटना को लेकर थाना में आवेदन देकर न्याय करने से संबंधित गुहार को लगाया हूं। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह उर्फ बुटाली, राम शरोबर हजारी,बरेजी,राम लगन हजारी, प्रमोद यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article