बेगूसराय में बदमाशों ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर युवक की पीट पीटकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां एक ट्रैक्टर ड्राइवर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के लावा गांव गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सजा गांव के रहने वाले रामशरण महतो का पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है,

परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या की और शव को गंगा नदी किनारे नाव पर फेंक दिया।विकास कुमार रामप्रीत सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि लावा गांव के रहने वाले रामप्रीत सिंह का ट्रैक्टर ड्राइवर था और विकास कुमार वहीं रहकर काम करता था। उन्होंने कहा देर रात सूचना मिली कि विकास कुमार का शव नदी किनारे नाव पर पड़ा हुआ है।

बेगूसराय में बदमाशों ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर युवक की पीट पीटकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 2सूचना के आधार पर सुबह-सुबह परिजन पहुंचकर देखा तो विकास कुमार का शव लावा गांव घाट के किनारे नाव पर पड़ा हुआ है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि विकाश कुमार को पीट-पीटकर बुरी तरह से हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने पीट-पीटकर विकास कुमार की हत्या की और शव को गंगा नदी किनारे नाव पर फेंक दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article