बेगूसराय में महुआ शराब बनाने से रोका तो माफिया ने महिला को बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार से किया वार,अधमरी हालत में खेत में फेंका

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महुआ शराब बनाने का विरोध करने पर एक महिला पर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। 

- Sponsored Ads-

महिला को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा गया और फिर धारदार हथियार से कई जगह काटकर मरा समझ खेत में फेंक दिया गया। गंभीर हालत में महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव की है। घायल महिला की पहचान भर्रा गांव निवासी मंजू देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन पर महुआ शराब बना रहे थे। 

बेगूसराय में महुआ शराब बनाने से रोका तो माफिया ने महिला को बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार से किया वार,अधमरी हालत में खेत में फेंका 2जब मंजू देवी ने इसका विरोध किया और शराब बनाने से मना किया, तो आरोपी भड़क गए।आरोप है कि पहले महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। इसके बाद धारदार हथियार से शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया गया और उसे खेत में फेंक कर फरार हो गए।कई घंटे तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए खेत की ओर पहुंचे, जहां मंजू देवी बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं।

 बेगूसराय में महुआ शराब बनाने से रोका तो माफिया ने महिला को बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार से किया वार,अधमरी हालत में खेत में फेंका 3

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।हमारी जमीन पर जबरन महुआ शराब बनाई जा रही थी। पहले भी मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस बार विरोध किया तो इस हालत में पहुंचा दिया।पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।

बेगूसराय में महुआ शराब बनाने से रोका तो माफिया ने महिला को बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार से किया वार,अधमरी हालत में खेत में फेंका 4पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद अवैध शराब बनाने और बेचने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे एक बार फिर कानून व्यवस्था और शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल महिला का इलाज जारी है और पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। अब देखना होगा कि आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है।

Share This Article