बेगूसराय में फल विक्रेता युवक को लोगों ने की पिटाई, घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक फल विक्रेता युवक को लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। इस धुनाई में युवा के गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित के पास की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में फल विक्रेता युवक को लोगों ने की पिटाई, घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती 2घायल युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र साहनी का पुत्र नरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि नरेंद्र कुमार ठेले पर फल बेचता है। उन्होंने बताया है कि बेवजह लोगों ने नरेंद्र कुमार को पकड़ लिया और लाठी डांटे लोहे की रोड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उन्होंने बताया है कि बीच सड़क पर नरेंद्र कुमार को लोगों के द्वारा जमकर पिटाई की जा रही थी। हालांकि इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को लगी।

बेगूसराय में फल विक्रेता युवक को लोगों ने की पिटाई, घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती 3मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर किसी तरह उसे भीड़ से युवक को छुड़ाकर घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। वही संबंध में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि एक फल विक्रेता को लोगों के द्वारा पिटाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article