खोदावंदपुर पुलिस ने तीन शराब पियक्कड़ को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संध्या गस्ति के दौरान रविवार की शाम महना बांध के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराब पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बीती रात गश्ती पुलिस तारा नरहन सड़क पर गस्ती कर रहा था।

- Sponsored Ads-

तभी कुछ युवकों को महना चौक के समीप हंगामा करते हुए देखा गया । तीनों को हिरासत में लिया गया और  जांच के क्रम में सभी शराब का सेवन किए पाए गए। तत्पश्चात इन लोगों को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार शराबियों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर निवासी  निवासी रविंद्र शाह का पुत्र नीलू शाह, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहण स्टेट निवासी दिलीप कुमार के पुत्र राजू कुमार एवं सुमित शाह के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article