कैमूर: भभुआ में दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, युवक घायल, बनारस किया गया रेफर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

कैमूर में बेलगाम हुए अपराधी दिन दहाड़े दे रहे है घटना का अंजाम,दो माह के भीतर तीन हुई गोली बारी कि घटना।ताजा मामला आज भभुआ शहर का है जब अभिषेक अपने परिजन को अखलासपुर बस स्टैंड छोड़ कर बाइक से दोस्त के साथ लौट रहा था तभी दो बाइक सवार अपराधी पीछे से गोली चला दिया जिससे उसके बाया बाह में लग गई और वह गिर पड़ा ,गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए।घटना लिच्छवी भवन के मुख्य सड़क पर हुआ।

कैमूर: भभुआ में दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, युवक घायल, बनारस किया गया रेफर 2घटना के बाद युवक को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उसका प्राथमिकी उपचार के बाद  डॉक्टरों ने बनारस रेफर कर दिया।घटना कि सूचना पर पहुँची 112 नम्बर की पुलिस जाँच में जुटी,एस आई ने बताया कि युवक अखलासपुर बस स्टैंड से आ रहा था अपने घर जाने के दौरान दो बाईक सवार युवकों ने गोली मारी है दोनों में पहले से पुरानी रंजिश था।मामले की जांच चल रही है ।

कैमूर: भभुआ में दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, युवक घायल, बनारस किया गया रेफर 3वही भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर शाहिल राज ने बताया कि एक मरीज आया था जिसको गोली लगी थी,गोली बाए बाह में लगी है गोली फंसी हुई है प्राथमिकी उपचार के बाद उसे बनारस रेफर किया गया।घायल के दोस्त ने बताया कि हमलोग परिवार के एक लोग को बस स्टैंड छोड़ने गए थे वापस लौटते समय दो बाइक सवार आये और उसे गोली मार दी जिससे अभिषेक घायल हो गया उसे भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे बनारस रेफर कर दिया।घटना क्यो हुई अभी स्प्ष्ट नहीं है पुलिस जाँच में जुटी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article