बरौनी पिपरा देवस पंचायत में मारपीट, मुखिया समेत तीन गम्भीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पिपरा देवस पंचायत के मुखिया बबलू साह एवं उनके भाई के बीच मारपीट में मुखिया समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान गांव में मंगलवार की शाम में घटित हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर बरौनी थाना पुलिस ने मौके पर पहूंच सभी जख्मी को स्थानीय अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी लाया। जहां गम्भीर रूप से घायल तीनों को इलाज के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा संतोष कुमार झा ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मौके पर मामले की छानबीन करने थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार, पीटीसी राजकिशोर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह, उप मुखिया पिपरा देवस सहित अन्य समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी पहूंचे।

- Sponsored Ads-

बरौनी पिपरा देवस पंचायत में मारपीट, मुखिया समेत तीन गम्भीर रूप से घायल 2 वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया आपसी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं घटित हुई है। फिलहाल पुलिस सभी जख्मियों को बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक के सलाह पर सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। समाचार संकलन तक दोनों पक्षों में से किसी ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराया है।पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मारपीट में घायलों की पहचान प्रथम पक्ष में मुखिया बबलू साह एवं दुसरे पक्षों में मुखिया बबलू साह के भाई देवनारायण साह एवं भतिजा कन्हैया कुमार के रूप में हुआ है।

बेगूसराय बीहट संबाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article