बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया बहियार के लाला पट्टी की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है।

- Sponsored Ads-

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया बहियार के लाला पट्टी की है। घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मख्वा गांव के रहने वाले अशोक सिंह का पुत्र राकेश रोशन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राकेश रोशन को घर कर अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया।

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल, निजी अस्पताल में भर्ती 2स्थानीय लोगों ने बताया है कि पुलिस की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना सामने आई है उन्होंने बताया कि अपराधी बेगूसराय में बेंखौफ हो चुका है। जिसके कारण से अपराधियों के द्वारा एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article