नालंदा में एक नाबालिग ने चार लड़कों पर गैंगरेप का लगाया आरोप, बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम, एक से थी पूर्व से जान पहचान

DNB Bharat Desk

गया से अगवा कर एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ नालंदा में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बिहार थाना क्षेत्र में घटी है । पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चार युवकों ने उसे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की और बाद में उसे बेहोशी की हालत में घर के समीप छोड़कर फरार हो गए।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में पीड़िता ने परिजनों के साथ महिला थाना पहुँचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें तीन नामजद और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता के अनुसार गया में खिलौना बेचने का काम करने वाली आठवीं की छात्रा ने बताया कि 22 जनवरी को वह गया में थी, तभी बाइक सवार गोलू, छोटू और पप्पू अपने एक अन्य साथी के साथ वहाँ पहुँचे और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर नालंदा ले आए। यहाँ एक अज्ञात स्थान पर उसे बंधक बना लिया गया और चारों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से गलत काम किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह बेसुध हो गई।

नालंदा में एक नाबालिग ने चार लड़कों पर गैंगरेप का लगाया आरोप, बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम, एक से थी पूर्व से जान पहचान 2वारदात को अंजाम देने के बाद 23 जनवरी को एक आरोपी उसे बाइक से घर के पास छोड़ गया। होश आने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद थाने में मामला पहुँचा।पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी गोलू उसके घर के पास के ही एक मोहल्ले का रहने वाला है और स्कूल आने-जाने के दौरान पिछले तीन महीने से उससे जान-पहचान थी।

नालंदा में एक नाबालिग ने चार लड़कों पर गैंगरेप का लगाया आरोप, बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम, एक से थी पूर्व से जान पहचान 3इसी पहचान का फायदा उठाकर उसने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची। महिला थाना अध्यक्ष कुमारी उषा सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर उसकी मेडिकल जाँच कराई जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article