प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिए हैं – रूदल राय

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी ,लोहिया अंबेडकर, और कर्पूरी जी के सपनों को लगातार सरकार कर रहे हैं ,पंचायती राज और नगर निकाय में 20% अति पिछड़ा 16% दलित ,50% महिलाओं को राजनीतिक अधिकार प्रदान किया है बिहार पहला राज्य है जहां महिला पुलिस की नियुक्ति देश स्तर पर अव्वल बनाने का काम किया है,किसानों को 65 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मुहैया किया जा रहा है, जिससे को किसानों आमदनी दोगुनी हो रही है।

- Sponsored Ads-

उक्त बातें मंगलवार को 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौरा – 2 पंचायत में आयोजित बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमिटी की बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष बेगूसराय पूर्व एमएलसी रूदल राय ने कहा। श्री राय ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास किया है सभी जाति धर्म के लोग को समान रूप से विकास किया है, तेघरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास हुआ है राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण कॉलेज की स्थापना की गई है पेप्सी उद्योग लगाए गए मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो रही है फर्टिलाइजर और थर्मल पावर का विस्तारित कारण किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिए हैं - रूदल राय 2उन्होंने कहा पहले बिहारी दूसरे राज्य में अपमान महसूस करते थे ,आज सम्मान से सर ऊंचा कर के रह रहे हैं । वहीं बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष मुकेश राय ने किया। वहीं बैठक को संबंधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह ने कहा कि बूथ कमेटी को सशक्त और मजबूत करने की बहुत ही आवश्यकता है । जिस दिन आप बूथ से चुनाव जीत लीजिए गा उस दिन आप अपने विधानसभा से चुनाव जीत लीजिएगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को पुनः 2025 में फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बना सकते हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिए हैं - रूदल राय 3इस बैठक में संस्कृत बोर्ड के सदस्य चंद्रकिशोर कुमार , प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष मोनू पटेल,अमरजीत कुमार, अविनाश कुमार, अरविंद महतो, राजीव कुमार और इस पंचायत के तमाम बूथ के सदस्य ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article