भाजपा नेता रामकृपाल यादव का बयान: पीएम की माता पर अभद्र टिप्पणी, देश की संस्कृति पर हमला

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा में आयोजित भाजपा की प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के संदर्भ में की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माता पर अपमानजनक शब्द कहना केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश की संस्कृति और मातृत्व की गरिमा पर हमला है।

भाजपा नेता रामकृपाल यादव का बयान: पीएम की माता पर अभद्र टिप्पणी, देश की संस्कृति पर हमला 2भारत की जनता इसे कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कोई नेता नहीं बल्कि राजनीतिक अराजकता के प्रतीक हैं। जो खुद संवैधानिक पद पर बैठा हो और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा न करता हो, वह लोकतंत्र का सम्मान करने वाला नहीं हो सकता। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर देश और लोकतंत्र को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

भाजपा नेता रामकृपाल यादव का बयान: पीएम की माता पर अभद्र टिप्पणी, देश की संस्कृति पर हमला 3जिन लोगों ने सनातन धर्म का अपमान किया, उसे कोरोना तक बताया, वही लोग आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ खड़े होकर बिहार की अस्मिता को लूटने का काम कर रहे हैं। रामकृपाल यादव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बिहारी समाज को अपमानित किया था, और अब राहुल गांधी ऐसे लोगों को सम्मानित कर रहे हैं।उन्होंने तीखे अंदाज़ में कहा “यह राहुल गांधी की वोट का अधिकार यात्रा नहीं, बल्कि सनातन अपमान यात्रा है, यह बिहारी अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाली यात्रा है।”

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article