23 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल, 28 को होगी अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। ग्रीष्मावकाश के बाद प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय 23 जून को खुलेगा। 28 जून को सभी सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी में विशेष कर बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति पर चर्चा होगी। अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक या वर्ग शिक्षक अभिभावक के साथ बच्चों को उपस्थिति नियमित हो, इस पर चर्चा करेंगे। 

- Sponsored Ads-

अगर कोई बच्चा नियमित स्कूल नहीं आ रहा है तो बच्चे की परेशानी के बारे में अभिभावक से पूछेंगे और स्थानीय स्तर पर निदान करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा संगोष्ठी में अभिभावकों को बच्चों को दी जा रही पोशाक, साइकिल, विभिन्न बालिका प्रोत्साहन योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना और बिहार दर्शन जैसी चीजों की जानकारी देंगे।

 बैठक के दिन वर्ग शिक्षक अभिभावकों का स्वागत करेंगे और अपना परिचय साझा करेंगे। विद्यालय में आयोजित हो रही गतिविधि और पढ़ाई के बारे में अभिभावकों विचार जानेंगे। साथ ही अभिभावकों के दिये अच्छे सुझाव को रजिस्टर पर नोट कर उसमें सुधार का प्रयास करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article