नालंदा: जमीन ब्रोकर की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा थाना क्षेत्र के पनहेस्सा गांव के मस्जिद के समीप गुरुवार की शाम बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर जमीन ब्रोकर की हत्या कर दी। युवक को चार गोलियां मारी गई थी। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। मृतक पनहेस्सा निवासी 45 वर्षीय रजी अहमद थे।

नालंदा: जमीन ब्रोकर की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम 2घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीन व्यवसाई अपने घर के आगे घूम रहे थे,उसी दौरान बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। चार गोलियां लगने से जमीन व्यवसाई  गंभीर रूप से जख्मी हाे गए। परिजन आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

नालंदा: जमीन ब्रोकर की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम 3मृतक जमीन खरीद बिक्री का काम करते थे। आशंका कि भूमि विवाद में ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। उन दिनदहाड़े जमीन व्यवसाई की हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article