नीमाचांदपुरा थानाक्षेत्र में नशे में धुत दबंग ने एक युवक की बेरहमी से की पिटाई

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नीमाचांदपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत चांदपुरा भोला स्थान की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

ई रिक्शा का चक्का चढ़ने के विवाद में एक युवक की गंभीर रूप से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा भोला स्थान की है।

- Sponsored Ads-

घायल की मां ने बताया कि उसका बेटा मंदिर से लौट कर घर आ रहा था तभी एक ई रिक्शा चालक के द्वारा उसके पैर पर ई-रिक्शा चढ़ा दिया गया जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

महिला ने बताया कि आरोपी दबंग नशे की हालत में लोगों की जहां-तहां पिटाई किया करता है। घायल की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के रहने वाले जितेंद्र शाह के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article