बेगूसराय में एक मामूली विवाद को लेकर जबरन दबंगों ने एक खेत के रखवार की पिटाई, घायल सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर मामूली विवाद को लेकर जबरन दबंगों ने एक खेत के रखवार की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव की है। पीड़ित की पहचान चौकी निवासी भिखारी महतो के रूप में की गई है। 

बताया जा रहा है भिखारी महतो चौकी निवासी मृत्युंजय सिंह के खेत में रखवार का काम करता था। लेकिन गांव के ही झूलन यादव के द्वारा प्रत्येक दिन उनके ईख के खेत में मवेशी को छोड़ दिया जाता था और इसी बात की शिकायत भिखारी महतो ने खेत के मालिक मृत्युंजय सिंह से की थी।

 बेगूसराय में एक मामूली विवाद को लेकर जबरन दबंगों ने एक खेत के रखवार की पिटाई, घायल सदर अस्पताल में भर्ती 2बीते शाम भी झूलन यादव के द्वारा जबरन अपनी भैंस को खेत में छोड़ दिया गया और जब इस बात का विरोध भिखारी महतो ने किया तो झूलन यादव, रासो यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर लोहे के सरिया लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी । आरोप लगाया जा रहा है कि इस दौरान झूलन यादव के द्वारा गोलीबारी भी की गई। 

फिलहाल पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद शाहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 

Share This Article