बेगूसराय में नाली का गंदा पानी बहाने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को किया जमकर पिटाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में नाली का गंदा पानी को लेकर दबंग का दबंगई देखने को मिला। जहां नाली का गंदा पानी बहाने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को जमकर पिटाई कर दी। हालांकि दबंगों के द्वारा पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से दबंगों के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

- Sponsored Ads-

आपको बताते चले कि बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जागीर मोहल्ला वार्ड-21 में बुधवार की शाम नाली का गंदा पानी बहाने को लेकर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद एक दर्जन से अधिक दबंगों ने पड़ोसी परिवार पर हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।  घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले छत्तीस राम, बत्तीस राम और मानिक राम अपने घर के बाथरूम का गंदा पानी आए दिन पड़ोसी के घर के आगे बहाते हैं। इसका विरोध करने पर बुधवार की देर शाम को पहले दो महिलाओं के बीच कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर दबंगों ने पड़ोसी परिवार पर हमला बोल दिया।

बेगूसराय में नाली का गंदा पानी बहाने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को किया जमकर पिटाई 2घायल चंदन कुमार और चंद्रप्रकाश ने बताया कि वे दोनों अपने पिता के सहयोग से मेन बाजार न्यू मार्केट में चाय की दुकान चलाते हैं। जब पिता और मां पर हमला हुआ तो सूचना पाकर वे घर पहुंचे और विवाद का कारण पूछा। इसी दौरान दबंगों ने लाठी, डंडा, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से उन पर भी हमला कर दिया।चंदन ने आरोप लगाया कि लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया गया, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसकी आंख फोड़ने की नीयत से लाठी से वार किया गया। हालांकि आंख तो बच गई, लेकिन आंख के पास गंभीर चोट आई है।मारपीट में चंदन और चंद्रप्रकाश के अलावा उनके माता-पिता भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो मोबाइल में कैद हो गया है, जो बाद में पुलिस को सौंपा जाएगा।

बेगूसराय में नाली का गंदा पानी बहाने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को किया जमकर पिटाई 3पीड़ितों का कहना है कि छत्तीस राम, बत्तीस राम और मानिक राम दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। उनके घर पर हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। मोहल्ले के लोग आए दिन परेशान रहते हैं।घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। हालांकि हमलावर घटना के बाद से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर लिया है।यानि कि, एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है..दूसरी ओर गंदगी का विरोध करने पर ही लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। देखना होगा कि पुलिस कब तक दबंगों को पकड़ पाती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article