खोदावंदपुर में अवैध खनन के आरोप में दो ट्रेक्टर और एक जेसीबी को सीओ ने किया जप्त

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में अवैध खनन मामले में दो ट्रैक्टर समेत एक जेसीबी को अंचलाधिकारी ने किया गिरफ्तार। अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी ने अवैध मिट्टी खनन के आरोप में मौके वारदात से दो ट्रेक्टर और एक जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया है। अवैध खनन के बावत ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर बूढ़ी गंडक नदी के ढाब में अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जाता है।

- Sponsored Ads-

इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी था। गुरुवार की संध्या प्राप्त सूचना के आलोक में सीओ द्वारा औचक छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम  में उक्त स्थल से अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रेक्टर एवं एक जेसीबी मशीन को पकड़कर अपने कब्जे में लेकर अंचल परिसर में लाकर लगा दिया है। इस मामले में सीओ का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होने मोबाइल उठाना मुनासिब नही समझा।

खोदावंदपुर में अवैध खनन के आरोप में दो ट्रेक्टर और एक जेसीबी को सीओ ने किया जप्त 2बताते चले कि इन दिनों बूढ़ी गंडक तटबंध के अंदर ढाब से मेघौल, बेदुलिया, फ़फौत, बाड़ा, बेगमपुर, नुरूलाहपु रगांव के समीप अवैध खनन बेखौफ किया रहा है। नदी के अलावे मेघौल स्थित नगरी चौर, बरियारपुर पूर्वी लड़ बैहियार नदी से भी अवैध रूप से उजला बालू खनन कर व्यवपक स्तर पर कारोबार किया जार है। जो खनन नियमो का उलंघन तो है ही इससे सरकार को कारोबारियों द्वारा लाखो का चूना लगाया जारहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article