बेगूसराय पुलिस की करवाई,हथियार लहराने एवं फायरिंग कर सोशल मीडिया पर लहराने के आरोपी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर बेगूसराय की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार लहराते एवं फायरिंग करने तत्पश्चात उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर 15 की है। गिरफ्त में आए युवक की पहचान परिहारा निवासी सुरेश तांती के पुत्र अजीत तांती के रूप में की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस के द्वारा हथियार को बरामद नहीं किया जा सका है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस की करवाई,हथियार लहराने एवं फायरिंग कर सोशल मीडिया पर लहराने के आरोपी को किया गिरफ्तार 2गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपी अजीत तांती के पास से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है जिस मोबाइल से उक्त घटना को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। हमने इस खबर को प्रमुखता से दिखाई थी । उसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में संज्ञान लिया है । बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया है कि पुलिस के द्वारा सख्त हिदायत दी गई है की हथियार लहराते एवं फायरिंग करने संबंधित अगर कोई घटना सामने आती है तो पुलिस उस पर त्वरित कार्रवाई करती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article