मॉर्निंग वॉक के दौरान बेलोरो के चपेट में आने से पुत्री की घटनास्थल पर हुई मौत पिता घायल, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पिता पुत्री को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पिता बाल-बाल बच गया। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के गंगरहोर की है। मृत बच्ची की पहचान गंगराहौर निवासी संजय साहनी की पुत्री अनु कुमारी के रूप में की गई है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान बेलोरो के चपेट में आने से पुत्री की घटनास्थल पर हुई मौत पिता घायल, परिजनों में मचा कोहराम 2बताया जा रहा है कि आज सुबह अनु कुमारी अपने पिता संजय साहनी के साथ मॉर्निंग वॉक में गई थी लेकिन उसी वक्त अनियंत्रित बोलेरो ने पीछे से संजय साहनी को धक्का मार दिया जिससे कि संजय साहनी के गोद से अनु कुमारी दूर जाकर गिर गई और घटनास्थल पड़ ही उसकी मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article