बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी, ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए भेजा अस्पताल डीएनबी भारत डेस्क बेगूसराय जिले के खो

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल ग्रामीण पथ पर बुधवार की दोपहर वाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी । जख्मी महिला मेघौल निवासी संजय सिंह की 50 वर्षीया पत्नी अमेरिका देवी है । जख्मी अमेरिका को स्वजनों ने तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया ।

जहां प्राथिमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया ।स्वजनों ने बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है । जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है । घटना के बावत स्वजनों ने बताया कि अमेरिका देवी बुधवार को गांव के पश्चिम शिव मंदिर पूजा करने गयी हुई थी ।

पूजा के पश्चात अपने के साथ वाइक द्वारा अपने घर लौट रही थी तभी मेघौल ग्रामीण पथ पर साहू टोल के समीप वाइक से गिर गयी । और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी । स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने घटना का पुष्टि किया है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article