बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप बैन की चपेट में आने से जहां पत्नी की मौत,पति गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप बैन की चपेट में आने से जहां पत्नी की मौत हो गई वहीं पति भी घायल हो गया। घटना छोड़ाही थाना क्षेत्र के बखड्डा चौक के समीप की है । मृतक की पहचान छोड़ाही थाना क्षेत्र के बैंगा निवासी रामचंद्र पासवान की पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है । 

बताया जा रहा है कि रामचंद्र पासवान एवं आशा देवी दोनों बखड्डा चौक पर नाश्ते की दुकान चलाते हैं और वह दुकान खोलने के लिए जा रहे थे तभी सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप बैन ने जोरदार धक्का मारा जिससे आशा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप बैन की चपेट में आने से जहां पत्नी की मौत,पति गंभीर रूप से घायल 2 घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।  फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article