बेगूसराय में नाबालिग छात्रा ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी,इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आठवी क्लास की पढ़ाई करने वाली नाबालिक छात्रा ने आवेश में आकर गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या। वही आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।यह पूरा मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। मृतक छात्रा की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले पवन दास की पुत्री राखी कुमारी के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि छात्र की मां काम करने के लिए खेत चली गई थी। तभी छात्र ने अकेले का फायदा उठाकर घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया है कि  मां जब वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब खिड़की से झाककर देखा तो छात्रा घर में ही फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया है की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किए तो जब तक छात्रा को फंदे से नीचा उतरा गया तब तक में छात्रा की मौत हो चुकी थी।

बेगूसराय में नाबालिग छात्रा ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी,इलाके में फैली सनसनी 2उन्होंने बताया कि छात्रा पिछले कई महीनो से मानसिक रूप से बीमार थी। इसी मानसिक रूप के बीमार के कारण ने छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर खोदावंदपुर थाने की पुलिस  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article